Support Us : halaimemonjamat@gmail.com

President Desk

सदर की सोच

अस्सलामो अलैकुम,
                

                मैं आप सबको हालाई मेमन जमात रायपुर की वेबसाइट बनने की बहुत बहुत मुबारक बाद देता हूँ।
 आज के इस मोबाइल के दौर में जमात का हाई टेक होना बहुत ही ज़रूरी है!  
               इस वेबसाइट के माध्यम से हम सबको रायपुर में रह रहे मेमन जमात के पूरे परिवारो का बायो डाटा,
 एक ही जगह उपलब्ध होगा! हमने इस साइट को ऑटो अपडेट बनवाया है,  ताकि आने वाले समय में जमात की वोटर लिस्ट में
 जिनके नाम जुड़ने हो वो अपने आप जुड़ जाएगें ! 
मैं एक मक़सद लेकर जमात का अध्यक्ष बना हूँ। 
हमने 1 लाख फिट ज़मीन ली है जिसमें सभी सुविधायुक्त "मेमन मैरिज हाल " बनाने की योजना है। 
          इंशाअल्लाह! 
        ज़रूरतमंद मेमन परिवारों के लिए मेमन कालोनी बनाने की भी हमारी योजना है! 
           आप सभी के सहयोग से, ज़रूरतमंद बच्चों की फ़ीस का इंतज़ाम भी जमात के जानिब से किया जा रहा है।
 बहुत जल्द ही मोहल्ले वाइस मेमन जमात की टीम का गठन किया जाना है। जिससे जमात में किसी भी काम के लिए आपको
अपने आस पास ही पूरी सुविधा मिल सके।
               मैं, हमारी जमात की लेडीज़ विंग , यंग मेमन एसोसिएशन और मेमन फ़ेमीनास की टीम, जो की समय समय
 पर सामाजिक एवम् धार्मिक आयोजन करते रहते हैं , उन सभी को मुबारकबाद देता हूं और इन सभी का शुक्रिया अदा  करता हूँ !
साथ ही उम्मीद करता हूं के वो आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम करते रहेगें।
            आखिर में यह कहना चाहता हूँ की जमात का कोई भी काम आप सबके सहयोग और साथ के बिना पूरा  नहीं हो सकता।
आगे भी हमें जमात के कामो को पूरा करने के लिए आप सभी का साथ और सहयोग मिलता रहेगा। 
 
अल्लाह हम सबको हमारे नेक मक़सद में कामयाबी अता करे।

 

   आमीन   
 

मोहम्मद अख़्तर ढेबर   
                 सदर
      हालाई मेमन जमात 
               रायपुर

 

 

युवा जोश

 अस्सलामो अलैकुम,

                      आप सभी "हालाई मेमन जमात, रायपुर" के  वडिलो को मेरी तरफ से एक नई पहल,   

हमारी जमात की वेबसाइट की दिल से मुबारकबाद।  

       हमारी जमात के सदर "जनाब अख्तर भाई ढेबर" ने बदलते समय को देखते हुए,

हमारी जमात को हाईटेक करने का फैसला किया। इसके तहत उन्होंने मुझे वेबसाइट बनवाने का काम सौंपा।
         
 ये वेबसाइट हमारे मेमन समाज को, 
 1) हमारे शहर में मौजूद मेमन परिवारों की पूरी जानकारी देगी।
 2) हमारे समाज के हर सदस्य को समाज में होने वाली गतिविधियों की जानकारी समय पर देगी।
 3) Job Vacancy, हमारे समाज में बेरोजगारों को रोज़गार देने में मदद करेगी।
 4) Matrimonial हमारे मेमन परिवारों की अच्छे रिश्तों की तलाश को पूरा करेगी।
 5) Voter List हमें आगे कभी चुनाव का मौका लगने पर अपने आप ही बता देगी के किसे वोट देने का अधिकार है।
 6) Notification के ज़रिए, हर अच्छी बुरी खबर हमारे पास जल्दी पहुंच जाएगी।  

ये वेबसाइट एक कोशिश है जिससे हम सभी के बीच मेलजोल बढ़े और हम एक दूसरे के
 

सुख दुख में शरीक रहें।आप सभी का साथ ही इसे कामयाब बना सकता है। 

 मैं, हमारे सदर "जनाब अख़्तर भाई ढेबर" और उनकी पूरी एक्जीक्यूटिव बॉडी का शुक्रगुजा़र हूं, के उन्होंने मुझे ये मौका दिया। 

अल्लाह हमारी पूरी मेमन जामत को बेहतर सेहत और रिज़्क दे। हमारे बीच मोहब्बत कायम रखें। 

 

 

आमीन ! 
 
दुआ का तलबगार !! 
 
 
मोहम्मद जावेद ईसाणी 
 सहसचिव (हालाई मेमन जमात, रायपुर)
सदर (यंग मेमन एसोसिएशन, रायपुर)